क्रिकेटर आकाशदीप ने रामभद्राचार्य से वीडियो कॉल पर बात की: मेहंदी पर छोटी बहनों के साथ लगाए ठुमके; कल वाराणसी के होटल ताज गंगेज में शादी – Bihar News
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के विवाह समारोह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज आकाशदीप की हल्दी है। इससे पहले सोमवार (22 जून) को उनकी मेहंदी की रस्म हुई। आकाशदीप की छोटी बहन ने ‘राजा भइया दूल्हा बनकर आ गया’ और ‘चने के खेत में’ समेत कई बॉलीवुड गीतों पर ठुमके लगाए। मेहंदी समारोह में आकाश दीप गॉगल्स लगाए नजर आए। समारोह के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो कॉल के माध्यम से आकाश दीप से बातचीत की और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। आकाश दीप 24 जून को वाराणसी में रोहतास निवासी अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह के लिए वाराणसी के होटल ताज गंगेज को बुक किया गया है। इस पूरे फंक्शन में सिर्फ परिवार लोग शामिल होंगे। इससे मीडिया को दूर रखा गया है। शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल भी हो सकते हैं। मेहंदी फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… आकाश दीप के हाथों में अक्षिता के नाम की लगी मेहंदी आकाश दीप के घर पर शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी में घर का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में आकाश दीप की मेहंदी रस्म धूमधाम से पूरी की गई। पारंपरिक गीतों की गूंज, ढोलक की थाप और अपनों की हंसी-खुशी के बीच पूरे परिवार ने इस खास पल को यादगार बनाया है। आकाश दीप की बहन और परिवार के सदस्यों ने मिलकर मेहंदी समारोह की खास तैयारियां की थीं। रस्मों के दौरान परिवार के लोग जमकर डांस किए। इस दौरान स्टेज के पास खूब भीड़ लगी थी। कुछ लोग क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने में व्यस्थ थे तो कुछ लोगों ने आकाश दीप को डांस भी करवाना चाहा। इस दौरान उनके हाथों में दुल्हनिया अक्षिता के नाम की मेहंदी लगाई गई है। बता दें कि 22 जून की रात आकाश दीप के घर पर तिलक समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और काजल राघवानी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में आकाशदीप डांस करते नजर आए। 22 जून को था तिलक 22 जून की रात आकाश दीप के घर तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आकाश दीप भी परिवार और मेहमानों के साथ डांस करते नजर आए। समारोह में रोहतास के सांसद मनोज कुमार, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। तिलक समारोह की कुछ तस्वीरें देखिए… 10 लाख रुपए का बना पंडाल क्रिकेटर के घर को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। करीब 10 लाख रुपए के पंडाल बनाए गए हैं। हर फंक्शन के लिए घर को करीब 2 से 3 घंटे तक तैयार किया जा रहा है। समारोह में आने वाले मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी (VIP) मेहमानों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। सभी पंडालों में कूलर, सोफा, टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही दूल्हे को सजाने के लिए दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट आए हैं। आकाशदीप के घर की कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए आकाशदीप होने वाली दुल्हनिया कौन है आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज मानिकपुर की रहने वाली हैं। वह इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह (बबलू जी) और रेणु सिंह की बेटी हैं। अक्षिता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से BCA और MCA की पढ़ाई की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संस्थान की ओर से उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला था। हालांकि, इसी दौरान शादी की बातचीत आगे बढ़ने के कारण उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। बताया जा रहा है कि आकाश दीप और अक्षिता राज का विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में तय किया गया है।
Source link

