जालंधर में नशा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक: किराए के मकान में रहता था आरोपी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की – Jalandhar News

जालंधर में नशा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक:  किराए के मकान में रहता था आरोपी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की – Jalandhar News




जालंधर के काला सिंघा रोड पर लंबे समय से अवैध रूप से नशा बेचने वाले एक युवक को मोहल्ला वासियों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किराए के मकान में रहकर युवक नशे की गोलियों और कैप्सूल की तस्करी करता था। मकान मालिक और पड़ोसियों द्वारा बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार, आरोपी के खुद के एक साथी से हुए विवाद और शोर-शराबे के बाद उसका भंडाफोड़ हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशीले कैप्सूल जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह सारा सामान मंडी से करीब ₹13,000 में खरीद कर लाया था। हालांकि, वह खुद को सिर्फ नशा करने वाला बताकर बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने साफ किया कि वह काफी समय से यहां नशे की सप्लाई कर रहा है और उसके पास रोज़ कई लड़के नशा खरीदने आते हैं।
मोहल्ला वासियों ने आरोपी को पकड़ा
मोहल्ला वासियों और वहां के प्रधान का कहना है कि इस किराएदार की वजह से पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। यहां बहन-बेटियां और छोटे बच्चे रहते हैं, जिन पर इसका बुरा असर पड़ रहा था। मकान मालिक को भी इस युवक ने धोखे में रखा था और झूठ बोला था कि वह किसी रंग की फैक्ट्री में काम करता है। लेकिन जब मकान मालिक ने फैक्ट्री में फोन कर तस्दीक की, तो पता चला कि वह वहां काम ही नहीं करता।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की पड़ोसियों ने मकान मालिक से कई बार शिकायत कर इस युवक से मकान खाली कराने को कहा था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नशीला पदार्थ अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी को थाने ले गई है। मोहल्ले के प्रधान और निवासियों ने मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त धाराएं लगाकर पर्चा (FIR) दर्ज किया जाए ताकि युवाओं को इस दलदल से बचाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *