‘स्पिरिचुअल इम्युनिटी’ बढ़ाने के लिए मन का भोजन जरूरी है – Jalandhar News
जालंधर| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ग्रीन पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य संचालिका बीके रेखा दीदी ने शारीरिक योग के साथ मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ‘स्पिरिचुअल इम्युनिटी’ बढ़ाने के लिए मन का भोजन जरूरी है, जो परमपिता के चिंतन और आध्यात्मिक ज्ञान से मिलता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराकर शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर ज्योति प्रज्वलित कर नियमित योग का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बैडमिंटन खिलाड़ी आशीष कुमार, राकेश चावला और सूबेदार प्रताप सिंह (आर्मी 58 इंजीनियर रेजिमेंट) उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश कुंदरा, राम दयाल भाई, सुखदेव सिंह, राम फल, फूल चांद, गौरव भाई, कांशी भाई, आशीष भाई, पूजा बहन, मनीषा दीदी, रजनी माता, अंकिता बहन, ममता, कृष्णा बहन, प्रेम भाई, हरमेश थापर, शिवानी, मीनू और अन्य मौजूद थे।
Source link

