भाजपा अध्यक्ष को उद्योगपतियों ने समस्याएं गिनाईं – Jalandhar News

भाजपा अध्यक्ष को उद्योगपतियों ने समस्याएं गिनाईं – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश की ओर से विगत रात्रि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ पंजाब प्रांत के शीर्ष उद्योगपतियों की बैठक आयोजित की गई। कारोबारी नेता रविंद्र धीर ने नितिन नबीन को उद्योग से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि पंजाब का मौजूदा कारोबार और उद्योग वर्तमान राज्य सरकार से परेशान है। रविंद्र धीर ने मांग की कि केंद्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत प्रभाव से एक समिति बनाई जाए, जो उद्योगों की केंद्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवा सके। बैठक में राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र मित्तल, अश्विनी शर्मा, अश्विनी शेखड़ी तथा महेश गुप्ता, हैप्पी और योगेश मल्होत्रा उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *