चंडीगढ़ में HIV पर रात का पहरा: 20 हॉटस्पॉट चिन्हित, 55 संक्रमित मिले; देश का पहला ‘रास’ अभियान – Chandigarh News

चंडीगढ़ में HIV पर रात का पहरा:  20 हॉटस्पॉट चिन्हित, 55 संक्रमित मिले; देश का पहला ‘रास’ अभियान – Chandigarh News




HIV संक्रमण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने देश में पहली बार रात के समय विशेष अभियान शुरू किया है। रास (रात्रि एड्स सुरक्षा) नामक इस अभियान के तहत शहर के 20 संवेदनशील क्षेत्रों में रात 7 बजे से 12 बजे तक स्वास्थ्य टीमें और स्वयंसेवी संस्थाएं पहुंचकर लोगों की काउंसलिंग, जांच और जागरूकता अभियान चला रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सामाजिक झिझक और बदनामी के डर से कई लोग दिन के समय HIV जांच कराने से बचते हैं। ऐसे में रात के समय लोगों तक पहुंचकर उन्हें जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी पहल के कारण चंडीगढ़ ऐसा अभियान चलाने वाला देश का पहला शहर बन गया है। 5162 लोगों की जांच, 55 संक्रमित मिले स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अप्रैल के अंत तक 16 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 5162 लोगों के HIV टेस्ट किए गए। इनमें 1369 लोग संदिग्ध पाए गए, जबकि 55 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या सेक्स वर्कर्स, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और अन्य हाई-रिस्क समूहों की बताई गई है। शहर के 20 क्षेत्रों को बनाया गया हॉटस्पॉट विभाग ने कजहेड़ी, धनास, डड्डूमाजरा, इंदिरा कॉलोनी, विकास नगर, रामदरबार, मौलीजागरां, बुड़ैल, सेक्टर-43 बस स्टैंड समेत कई क्षेत्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। जांच के दौरान स्पा सेंटर, बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र सबसे अधिक जोखिम वाले स्थानों के रूप में सामने आए हैं। गोपनीयता का रखा जा रहा विशेष ध्यान अभियान के दौरान जांच कराने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों की निजता की सुरक्षा इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग बिना डर के जांच करा सकें। राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना चंडीगढ़ का रास मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) ने भी इस पहल की सराहना की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली इस मॉडल को अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, जबकि अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। अधिकारी ने क्या कहा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. सद्भावना पंडित ने कहा कि चंडीगढ़ ऐसा अभियान चलाने वाला देश का पहला शहर है। इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और अन्य राज्यों द्वारा भी इसे अपनाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष टीमें हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर जांच और जागरूकता का काम कर रही हैं तथा लोगों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *