लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा खेल: हीरो कंपनी का 2100 किलो माल रास्ते में ही उड़ाया, ड्राइवर और साथी पर केस दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा खेल:  हीरो कंपनी का 2100 किलो माल रास्ते में ही उड़ाया, ड्राइवर और साथी पर केस दर्ज – Ludhiana News




लुधियाना के थाना मोती नगर के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से धोखाधड़ी और चोरी का एक मामला सामने आया है। नामी ऑटोमोबाइल कंपनी ‘हीरो मोटोकॉर्प’ के लिए भेजा गया करीब 2100 किलोग्राम (21 क्विंटल) माल रास्ते से ही गायब कर दिया गया। जब माल अपनी मंजिल पर कम पहुँचा, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में मिलीभगत कर अमानत में खयानत करने के आरोप में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम भेजना था माल, रास्ते में रची साजिश शिकायतकर्ता हरी किशन निवासी मकान मोती बाग कॉलोनी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उन्होंने अपनी फर्म का माल ‘हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, गुरुग्राम’ भेजने के लिए बुक किया था। इसके लिए उन्होंने प्लॉट नंबर 142, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ‘राधे श्याम टेम्पो सर्विस’ से एक ट्रक (नंबर HR-38-AD-8794) किराए पर लिया और उसमें माल लोड करवाया था। फैक्ट्री पहुँचने पर खुली पोल, 21 क्विंटल माल गायब शिकायत के मुताबिक जब यह ट्रक गुरुग्राम स्थित हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट में पहुँचा और वहाँ गाड़ी का वजन (चेक) किया गया, तो सबके होश उड़ गए। ट्रक में लदे कुल माल में से करीब 2100 किलोग्राम माल कम पाया गया। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना लुधियाना में ट्रांसपोर्टर और मालिक को दी गई। ड्राइवर और साथी ने मिलकर की ‘अमानत में खयानत’ पीड़ित हरी किशन का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर अनिल कुमार निवासी आलमपुर पोंज, फरीदाबाद और उसके साथी कौशल पाल सिंह यादव निवासी बोथी का पुरवा, नौरंगाबाद, बेलगाम, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों ने हम-मशविरा (आपसी सहमति) होकर रास्ते में करीब ढाई टन माल गायब कर दिया और उसे खुर्द-बुर्द कर अमानत में खयानत की। पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश जारी मोती नगर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों में दिए गए बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश सब-इंस्पेक्टर साहिब कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *