अबोहर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर के दो युवक 1 किलो हेरोइन और 3.90 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार – Amritsar News

अबोहर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  अमृतसर के दो युवक 1 किलो हेरोइन और 3.90 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार – Amritsar News




पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने अमृतसर के दो युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी अमृतसर के निवासी निकले तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी युवराज सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज सिंह, निवासी अंतरयामी कॉलोनी, रांझा दी हवेली, अमृतसर और जगजीत सिंह, निवासी झीते कलां, गोल्डन गेट के पास, अमृतसर के रूप में हुई है। ढाबे पर काम के दौरान बनी तस्करी की योजना प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित तौर पर वहां पोस्त की तस्करी में शामिल था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई, जिसे उसने अपने ढाबे पर काम पर रख लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हेरोइन की तस्करी की योजना बनाई थी, लेकिन अबोहर के पास पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *