शुभम बने यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट: पूर्व सीएम चन्नी के बेटे बने रोपड़ के प्रधान, राजा वड़िंग ने सभी को दी बधाई – Mohali News

शुभम बने यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट:  पूर्व सीएम चन्नी के बेटे बने रोपड़ के प्रधान, राजा वड़िंग ने सभी को दी बधाई – Mohali News




पंजाब यूथ कांग्रेस को नया स्टेट प्रेसिडेंट मिल गया है। संगरूर ज़िले के धुरी निवासी शुभम शर्मा ने ऑर्गेनाइज़ेशनल इलेक्शन जीतकर पंजाब यूथ कांग्रेस की लीडरशिप संभाल ली है। जबकि, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह ने यूथ कांग्रेस चुनाव में जीत दर्ज की है। शुभम के प्रधान बनने पर स्टेट प्रेसिडेंट अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग खुद धूरी पहुंचे। उन्होंने उन्हें प्रधान बनने के लिए चुनने के लिए बधाई दी। इन दिग्गजों को हराकर जीते चुनाव पंजाब यूथ कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट बने शुभम देवगन ने अपने विरोधी गगनदीप सिंह जलालपुर को 3883 वोटों से हराया। गगनदीप जलालपुर वह पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर के बेटे हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट का समर्थन था। जबकि करमवीर ढिल्लों तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के गुट का समर्थन हासिल था। इस मौके कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुद पहुंचकर सभी नेताओं को बधाई दी। 2027 चुनाव में रहेगी अहम भूमिका राज्य में 2027 के असेंबली इलेक्शन से पहले कांग्रेस ने यूथ लीडरशिप पर बड़ा दांव लगाया है। पार्टी का मानना ​​है कि राज्य की पॉलिटिक्स में यूथ का रोल अहम होगा और इसी स्ट्रैटेजी के तहत यूथ विंग को नई लीडरशिप दी गई है। वहीं, माना जा रहा है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलीेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *