अमर मंदिर में महानगर सेवा सोसाइटी ने 25 जरूरतमंदों को राशन बांटा – Jalandhar News

अमर मंदिर में महानगर सेवा सोसाइटी ने 25 जरूरतमंदों को राशन बांटा – Jalandhar News




जालंधर | सेंट्रल टाउन स्थित अमर मंदिर में महानगर सेवा सोसाइटी ने अपना 148वां राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 25 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर दलजीत कौर ने ज्योति प्रज्वलित कर की, जबकि अध्यक्षता सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ. जसलीन कौर सेठी ने की। फादर्स डे के उपलक्ष्य में परवीन अबरोल ने बच्चों को स्टेशनरी बांटी और श्री सुधीर पुरी ने फीस दी। विशेष अतिथियों में एडवोकेट सुभाष सूद व हरजिंदर सिंह शामिल रहे। संस्था प्रधान चरणजीत मिगलानी ने बताया कि सोसाइटी 14 वर्षों से यह सेवा कर रही है। मंच संचालन रामप्रकाश डोगरा ने और धन्यवाद टेकचंद अरोड़ा ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *