चंडीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन: 500 से अधिक महिलाएं भाजपा में शामिल, BJP अध्यक्ष- महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन होगा मजबूत – Chandigarh News

चंडीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन:  500 से अधिक महिलाएं भाजपा में शामिल, BJP अध्यक्ष- महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन होगा मजबूत – Chandigarh News




चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित महाजन भवन में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही श्री श्याम प्रचार सेवा मंडल के प्रधान ललित गोयल भी अपने सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जबकि इसकी रूपरेखा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव कशिश महाजन ने तैयार की। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी तथा भाजपा के हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से मौजूद रहे। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को मजबूती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा लगातार मजबूत हो रहा है और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण की सोच को समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की महिलाएं भाजपा के साथ जुड़कर संगठन को नई ऊर्जा देने का काम कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि एक ही कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भाजपा से जुड़ना पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं और इसका सकारात्मक प्रभाव संगठन के विस्तार में दिखाई दे रहा है। निगम चुनाव में होगा बेहतर प्रदर्शन मल्होत्रा ने कहा कि जिस तरह से विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, उससे पार्टी को आगामी नगर निगम चुनावों में लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा ने भाजपा में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अपनी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर संगठन को और मजबूत करेगा। प्रदेश सचिव कशिश महाजन ने कहा कि सेक्टर-37 और सेक्टर-38 क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहा है। मंडल के जुड़ने से बढ़ी संगठन की ताकत कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम प्रचार सेवा मंडल के प्रधान ललित गोयल ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ विकास जैन, दिनेश जैन, भोज राज सिंगला, अमित गर्ग, सुरिंदर मित्तल, सुमित सिंगला, संजय सोलंकी, शैंकी गोयल, प्रवीण बंसल, तरसेम बंसल, अजय नरवाल, तरुण गोयल, महावीर जिंदल, मनोज गोयल, अनूप जांगड़ा सहित कई सदस्य भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के पार्टी में आने से संगठन का जनाधार और मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ेगी। ये नेता भी रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, मंडल अध्यक्ष योगेश कुमावत, महिला मोर्चा महामंत्री रूबी गुप्ता, सचिव रजिया सुल्तान, कोषाध्यक्ष सुधा, रिद्धि सोनी और सोशल मीडिया संयोजक शैलजा शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *