लुधियाना में फाइनेंसर के परिवार पर फायरिंग का केस: इंस्टाग्राम पर बदमाशों ने दी गालियां, महिला के पैरों में मारी 6 गोलियां,11 पर FIR – Ludhiana News

लुधियाना में फाइनेंसर के परिवार पर फायरिंग का केस:  इंस्टाग्राम पर बदमाशों ने दी गालियां, महिला के पैरों में मारी 6 गोलियां,11 पर FIR – Ludhiana News




लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र में 10 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पहले सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की गई और फिर शिकायतकर्ता को मिलने के बहाने सुनसान गली में बुलाया गया। वहां आरोपियों ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने अपने परिवार के सदस्यों को मौके पर बुलाया तो हथियारों से लैस आरोपी पहुंच गए और उस पर, उसके पिता, चाचा तथा मां पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस केस में कुल 11 लोगों पर FIR दर्ज की है। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 10 हजार रुपए को लेकर था विवाद पुलिस को दी शिकायत में गुरिंदर सिंह उर्फ जोधा निवासी प्रीतम नगर, ग्यासपुरा ने बताया कि उसने करीब छह महीने पहले अपने दोस्त सागर वर्मा को ब्याज पर 10 हजार रुपये दिए थे। पैसों की वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 जून 2026 को सागर वर्मा ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर गाली-गलौज की। जब उसने फोन कर इसका विरोध किया तो सागर ने उसे घर के पीछे वाली गली में मिलने के लिए बुला लिया। वहां पहुंचने पर सागर लाल रंग की होंडा कार में 5-6 युवकों के साथ मौजूद था और उससे बहस करने लगा। गुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर वापस घर लौट रहा था, तभी सागर और उसके साथियों ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया। इस दौरान उसने अपने पिता को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि सागर ने अपने साथी निखिल शर्मा को भी बुला लिया। कुछ ही देर बाद निखिल शर्मा और उसके साथी सफेद रंग की कार में हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए। जान से मारने की नीयत पर चलाई गोलियां शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर, उसके पिता, चाचा और मां पर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। 6 गोलियां महिला सबरजीत कौर (43) अस्पताल में दाखिल है। जांच के दौरान पुलिस ने निखिल शर्मा, विशाल राणा उर्फ मनी और सागर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखे और कार नंबर PB65BI-2086 बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में 7-8 अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। थाना साहनेवाल पुलिस ने निखिल शर्मा, विशाल राणा उर्फ मनी, सागर वर्मा तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 190 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *