लुधियाना में परिवार पर तलवारों से हमला: नशे की हालत में दो सगे भाइयों ने घेरा, पिता और 2 बेटे घायल; शिकायत करने गए थे – Ludhiana News

लुधियाना में परिवार पर तलवारों से हमला:  नशे की हालत में दो सगे भाइयों ने घेरा, पिता और 2 बेटे घायल; शिकायत करने गए थे – Ludhiana News




लुधियाना के साहनेवाल स्थित गिल ड्रेपरी नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले दो सगे भाइयों ने नशे की हालत में धारदार हथियार (कृपाण) से लैस होकर एक परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। न्यू सतगुरु नगर (लोहारा) निवासी सतनाम सिंह (43 साल) ताले-चाबी बनाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 जून को उनका बेटा हरनाम सिंह घर लौटा। उसने रोते हुए बताया कि प्रेम नगर निवासी वरिंदर सिंह और उसके भाई असनील ने रास्ते में बिना किसी वजह उसे रोक लिया। शिकायत देने गया था परिवार आरोप है कि दोनों उस समय नशे में धुत थे और उन्होंने हरनाम सिंह के साथ जमकर मारपीट की। जब पिता सतनाम सिंह को पता चला, तो वह मामले को शांत कराने और शिकायत (उलाहना) देने आरोपियों की दुकान पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने जैसे ही लोहारा रोड स्थित आरोपियों की दुकान गिल ड्रेपरी के पास अपनी स्कूटी रोकी आरोपी वरिंदर सिंह और उसका भाई असनील पहले से ही हाथों में नंगी तलवारें (कृपाण) थामे दुकान के मुख्य गेट पर खड़े थे। पीड़ित परिवार को देखते ही दोनों भाइयों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। बिना कोई बात किए या स्पष्टीकरण दिए, आरोपियों ने सीधे तेजधार हथियारों से सतनाम सिंह और उनके दोनों बेटों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक हमले में पिता और उनके दोनों बेटों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सरेआम जान से मारने की खौफनाक धमकियां भी दीं। पुलिस की कार्रवाई, संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज इस वारदात के बाद साहनेवाल पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 21 जून को दोनों आरोपी भाइयों वरिंदर सिंह और असनील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 118(1), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *