हरिओम सेवा मंडल ने अमरनाथ भंडारे के लिए सामग्री की गाड़ियां भेजीं – Ludhiana News

हरिओम सेवा मंडल ने अमरनाथ भंडारे के लिए सामग्री की गाड़ियां भेजीं – Ludhiana News



लुधियाना| हरिओम सेवा मंडल(रजि:) ने श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए बालटाल-दुमेल मार्ग, जम्मू कश्मीर में 21वां विशाल भंडारे के तहत सामग्री से भरी गाड़ियां रवाना कीं। मंडल के अनुसार, आगामी दिनों में अन्य गाड़ियां भी भेजी जाएंगी। चेयरमैन के के गाबा और प्रधान कृष्ण लाल बांसल ने बताया भंडारे में यात्रियों के लिए 24 घंटे भोजन, स्नान की व्यवस्था, शाम के समय नाश्ता, रात में केसर वाला दूध तथा चाय-कॉफी का प्रबंध रहेगा। सामग्री की गाड़ियों को कुणाल ग्रोवर (कुणाल डेवलपर) ने हरी झंडी दिखाई। हीना सिंगल, डॉ. राहुल (जेपीसी), डॉ. ओपी अरोड़ा, मनु अरोड़ा और रमन जगदंबा ने भी लंगर सेवा कार्य की प्रशंसा की। वाइस चेयरमैन भूषण सिंगला, सीनियर वाइस प्रधान बंसी लाल, मीडिया इंचार्ज गौरव महेंद्रू, सचिव पुनीत मित्तल, संयुक्त सचिव दीपक गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *