होशियारपुर में कुत्तों के झुंड ने बच्ची को मारा: घसीट कर ले गए, मां-बाप कर रहे थे धान की रोपाई; परिवार UP का रहने वाला – dasuya News

होशियारपुर में कुत्तों के झुंड ने बच्ची को मारा:  घसीट कर ले गए, मां-बाप कर रहे थे धान की रोपाई; परिवार UP का रहने वाला – dasuya News




होशियारपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में गई थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। वह उनसे करीब 100 मीटर की दूरी पर थी। जानकारी के अनुसार मृतका गुनगुन का परिवार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव का रहने वाला है। यह परिवार दसूहा के बसी जलाल गांव में रहकर मजदूरी के जरिए अपना गुजारा करता है। मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से लगभग 100 मीटर दूर एक मोटर के पास पेड़ की छांव में लिटा रखा था। आवार कुत्तों के झुंड ने किया हमला रविवार शाम करीब 5:30 बजे लगभग सात आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची गुनगुन पर हमला कर दिया। कुत्ते उसे कुछ दूरी तक घसीट ले गए। बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। सरकारी अस्पताल ले गए परिवार के लोग परिजन आनन-फानन में बच्ची को टांडा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान गुनगुन की मौत हो गई। बता दें कि, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 6 मई को भी निकटवर्ती गांव खरल खुर्द में आवारा कुत्तों ने एक प्रवासी मजदूर की मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *