सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा – Jalandhar News
जालंधर| कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) ने 22 जून को सिविल सर्जन जालंधर को अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबे समय से लंबित मांगों का उल्लेख करते हुए समान कार्य- समान वेतन, लॉयल्टी बोनस, नए इंसेंटिव प्रोफार्मा को वापस लेने तथा पंजाब में बीएएमएस सीएचओ के लिए निजी प्रैक्टिस का अधिकार देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। एनआईएसीएचओ की महासचिव डॉ. पंखुड़ी ने कहा कि सीएचओ लंबे समय से इंसेंटिव व्यवस्था और वेतन में असमानता के कारण आर्थिक नुकसान और संकट का सामना कर रहे हैं। एनआईएसीएचओ के मीडिया प्रभारी डॉ. विपन ने कहा कि यदि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई और उचित कदम नहीं उठाए गए तो राज्य के सीएचओ 2 जुलाई को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
Source link

