नेशनल रीडिंग डे पर पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए छात्रों ने साझा की पुस्तक समीक्षा – Ludhiana News
लुधियाना| ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में नेशनल रीडिंग डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तक समीक्षा गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना, शब्दावली समृद्ध करना और आत्मविश्वास के साथ विचार व्यक्त करने की क्षमता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा कहानी पुस्तकों का अध्ययन कर उनकी समीक्षा ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों के साथ साझा की। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का आधार हैं तथा बचपन से पढ़ने की आदत आजीवन सीखने की प्रेरणा देती है। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने कहा कि नियमित पठन से बच्चों का ज्ञान, संवेदनशीलता और रचनात्मक व्यक्तित्व विकसित होता है।
Source link

