शिमला रिज पर बीयर पीते पकड़े टूरिस्ट, VIDEO: पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया, चेतावनी देकर छोड़ा; सार्वजनिक स्थानों पर बैन है ड्रिंकिंग-स्मोकिंग – Shimla News

शिमला रिज पर बीयर पीते पकड़े टूरिस्ट, VIDEO:  पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया, चेतावनी देकर छोड़ा; सार्वजनिक स्थानों पर बैन है ड्रिंकिंग-स्मोकिंग – Shimla News




शिमला के ऐतिहासिक रिज पर दो पर्यटक खुलेआम बीयर पीते हुए पकड़े गए। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पर्यटक सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। मामला वीरवार देर शाम का है। मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पर्यटकों को रोककर सार्वजनिक स्थान पर नशा करने से संबंधित नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने समझाने के बाद उन्हें इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। हिमाचल में सार्वजनिक स्थलों पर ड्रिंकिंग-स्मोकिंग बैन रिज और माल रोड क्षेत्र शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। रिव व माल रोड समेत राज्य के सभी सार्वजनिक क्षेत्र नो-स्मोकिंग जोन घोषित है, सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट समेत दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन प्रतिबंधित है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। माल रोड क्षेत्र में धूम्रपान करते पकड़े जाने पर चालान किया जा सकता है। पुलिस ने पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने की अपील की पुलिस ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे शहर के पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखें और सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *