अबोहर में प्रेमी संग फरार दसवीं की छात्रा थाने पहुंची: 15 साल की लड़की शादी की जिद पर अड़ी, मेडिकल कराने से भी किया था इनकार – Abohar News

अबोहर में प्रेमी संग फरार दसवीं की छात्रा थाने पहुंची:  15 साल की लड़की शादी की जिद पर अड़ी, मेडिकल कराने से भी किया था इनकार – Abohar News




अबोहर के थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के अंतर्गत आते एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीते दिनों अपने प्रेमी के साथ फरार हुई दसवीं कक्षा की एक साढ़े 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा खुद पुलिस थाने में पेश हो गई। थाने पहुंचकर नाबालिग ने उक्त युवक से शादी करने की इच्छा जताई है। फिलहाल पुलिस ने लड़की को अपनी कस्टडी में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया है और मामले की कानूनी जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा बीते 20 जून को अपने ही गांव के एक युवक के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक गांव की ही एक डेयरी पर काम करता था। छात्रा के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर आखिरकार उन्होंने इस बात की शिकायत थाना खुईयां सरवर में दर्ज करवाई थी। थाने पहुंचकर जताई शादी की इच्छा, मेडिकल से किया था इनकार मामले में मोड़ तब आया जब 24 जून को लड़की खुद ही उक्त युवक के साथ थाने में पेश हो गई। पुलिस के सामने उसने दोटूक कहा कि वह लड़के से प्यार करती है, उसी से शादी करना चाहती है और आगे भी उसी के साथ रहेगी। चूंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया और नियमानुसार मेडिकल करवाने की बात कही। शुरुआत में लड़की ने मेडिकल करवाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मदद से उसकी काउंसलिंग करवाई, जिसके बाद वह इसके लिए राजी हुई। इसके बाद थाना खुईयां सरवर के एएसआई ने महिला पुलिस टीम के साथ लड़की को सरकारी अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल करवाया। स्वैब जांच के लिए लैब भेजे गए अस्पताल की डॉक्टर शिल्पा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया था। नियमों के मुताबिक उसका मेडिकल कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए स्वैब को लैब भेज दिया गया है।” नारी निकेतन या परिजन को सौंपे इस मामले में लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस और प्रशासन के सामने सुरक्षा और संरक्षण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि लड़की को नारी निकेतन (सुधार गृह) भेजा जाए या फिर उसकी काउंसलिंग कर परिजनों के हवाले किया जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की के नाबालिग होने के कारण उसकी सहमति कानूनन मान्य नहीं है। फिलहाल परिजनों के बयानों को दर्ज किया जा रहा है और उसके आधार पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *