पंजाब में नशे पर प्रहार: CM मान आज लुधियाना में करेंगे सूरमा मुहिम का आगाज, नशा छोड़ नई जिंदगी शुरू करने वाले 100 ‘सूरमाओं’ का होगा सम्मान – Ludhiana News

पंजाब में नशे पर प्रहार:  CM मान आज लुधियाना में करेंगे सूरमा मुहिम का आगाज, नशा छोड़ नई जिंदगी शुरू करने वाले 100 ‘सूरमाओं’ का होगा सम्मान – Ludhiana News




पंजाब को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने की दिशा में राज्य सरकार आज एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को लुधियाना में नशा विरोधी अभियान के तहत सूरमा मुहिम की शुरुआत करेंगे। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरु नानक भवन में आयोजित किया जा रहा है, जहां सीएम मान खुद शिरकत करेंगे। नशे जैसी भयानक बीमारी को हराना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। इसीलिए पंजाब सरकार ने उन युवाओं को सूरमा (योद्धा) का नाम दिया है,जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे को मात दी है। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भी यही युवा होंगे। 100 युवाओं का होगा विशेष सम्मान इस मुहिम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ऐसे 100 युवाओं को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित करेंगे जो कभी नशे की गिरफ्त में थे,लेकिन आज पूरी तरह से नशा छोड़ चुके हैं। सम्मान पाने वाले ये सभी लोग अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अलग-अलग कार्यों में लग गए हैं। कोई मेहनत-मजदूरी कर रहा है, तो कोई अपना छोटा-मोटा रोजगार चलाकर अपने परिवार का सम्मान के साथ पालन-पोषण कर रहा है। सरकार का मकसद इन युवाओं का सम्मान करके यह संदेश देना है कि नशे को छोड़कर एक बेहतरीन जिंदगी की शुरुआत की जा सकती है। प्रशासन की तैयारियां मुकम्मल लुधियाना के गुरु नानक भवन में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दूसरों के लिए बनेगी प्रेरणा इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य राज्य के अन्य युवाओं को प्रेरित करना है। जो युवा अभी भी नशे के जाल में फंसे हैं,सरकार उन्हें यह अहसास दिलाना चाहती है कि अगर वे नशा छोड़ते हैं, तो समाज और सरकार दोनों उनके साथ खड़े हैं। यह सम्मान समारोह उन माताओं-पिताओं के लिए भी एक बड़ी उम्मीद लेकर आया है, जिनके बच्चे इस बुरी लत का शिकार हो चुके हैं। सूरमा मुहिम पंजाब के युवाओं में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *