शहर के प्रमुख सरकारी स्कूलों में बढ़े स्टूडेंट्स – Jalandhar News

शहर के प्रमुख सरकारी स्कूलों में बढ़े स्टूडेंट्स – Jalandhar News



जालंधर | शहर के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले अभी जारी हैं। ऐसे में स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बदल रही है। इस बीच ई-पंजाब पर उपलब्ध मौजूदा नामांकन और यू-डाइस प्लस के सत्र 2024-25 के आंकड़ों पर नजर डालें तो विभिन्न स्कूलों की छात्र संख्या की तस्वीर सामने आती है। ई-पंजाब के अनुसार लाडोवाली रोड स्थित अजीत सैनी सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (को-एड) में इस समय 1335 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें 914 लड़के और 421 लड़कियां हैं। वहीं अमर शहीद लाला जगत नारायण सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन में करीब 2100 छात्राएं अध्ययन कर रही हैं।स्कूल ऑफ एमिनेंस, लाडोवाली में ई-पंजाब के अनुसार 472 विद्यार्थी दर्ज हैं। इनमें 379 लड़के और 93 लड़कियां शामिल हैं। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड में कुल 642 विद्यार्थी हैं, जिनमें 303 लड़के और 339 लड़कियां हैं। वहीं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल हाउस में 391 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें 110 लड़के और 281 लड़कियां शामिल हैं। यदि इन आंकड़ों की तुलना यू-डाइस प्लस के सत्र 2024-25 के उपलब्ध रिकॉर्ड से करें तो उस समय स्कूल ऑफ एमिनेंस, लाडोवाली में 651 विद्यार्थी, अमर शहीद लाला जगत नारायण सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन में 2634 छात्राएं, अजीत सैनी सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (को-एड) में 1662 विद्यार्थी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड में 678 तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल हाउस में 418 विद्यार्थी दर्ज थे।हालांकि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में ई-पंजाब पर दर्ज विद्यार्थियों की संख्या में आगे भी बदलाव संभव है। अंतिम नामांकन की स्थिति प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने और रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद ही स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *