बटाला में कबाड़खाने में भीषण आग: अमृतसर, गुरदासपुर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड; 4 घंटे की मशक्कत से पाया काबू – Batala News
गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित हाथी गेट के पास आज सुबह एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने में 4 घंटे से अधिक का समय लगा। बटाला, गुरदासपुर और अमृतसर से आई फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी वरिंदर कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जब लोग टहलने जा रहे थे, तब अश्विनी महाजन के कबाड़खाने में अचानक आग लगने का पता चला। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर ऑफिसर राकेश कुमार ने जानकारी दी कि आग लगने की सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं, जिनकी मदद से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
Source link

