बॉयफ्रेंड ने किया नाबालिग गर्लफ्रेंड को किडनैप: लड़की ने रोते हुए वीडियो भेजा, वॉइस मैसेज में कहा-जीजा जी आपकी बेटी हूं बात कर लो – Ludhiana News
लुधियाना में बॉयफ्रेंड ने एक नाबालिग गर्लफ्रेंड को किडनैप कर लिया है और उसे अपनी कैद में रखा है। नाबालिगा बार-बार अपनी बहन को वॉट्सऐप के जरिए ऑडियो व वीडियो मैसेज भेज रही है। नाबालिगा ने अपनी बहन को जो वीडियो भेजा है, उसमें वह जोर-जोर से रो रही है, हालांकि उसमें वह कुछ बोल नहीं रही है। इसके अलावा नाबालिगा ने वॉट्सऐप पर वॉइस मैसेज भेजे हैं, जिसमें वह कह रही है कि “जीजा जी आपने मुझे अपनी बेटी माना है, एक बार मुझसे बात कर लो।” बॉयफ्रेंड इतना शातिर है कि वह जब भी मैसेज करवा रहा है, सिर्फ वॉट्सऐप पर वॉइस मैसेज कर रहा है ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड राजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 96 के तहत अपहरण व गलत उद्देश्य से नाबालिग को फुसलाने का मामला थाना जमालपुर में दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। शातिर बॉयफ्रेंड व नाबालिग गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी…
युवक ने नाबालिगा को कैसे किडनैप किया, जानिए…
आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया ट्रैप जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी शातिर है। वह नॉर्मल कॉल के जरिए बात नहीं कर रहा है, बल्कि लगातार वॉट्सऐप के जरिए वॉइस मैसेज भेज रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद से जाल बिछाया गया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण (BNS 137-2) और गलत इरादे से फुसलाने (BNS 96) का पर्चा दर्ज कर दिया है। चूंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए उसकी सहमति कानूनन मान्य नहीं है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी।
Source link

