विधानसभा पहुंचीं कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन: विजयवर्गीय बोले- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट, विकास चाहने वाले बीजेपी कैंडिडेट का साथ देंगे – Bhopal News

विधानसभा पहुंचीं कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन:  विजयवर्गीय बोले- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट, विकास चाहने वाले बीजेपी कैंडिडेट का साथ देंगे – Bhopal News


भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर नॉमिनेशन के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन विधानसभा पहुंच गई हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक उनके साथ मौजूद हैं।

पटवारी खुद एक-एक विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में लेकर जा रहे हैं। इससे पहले मीनाक्षी नटराजन ने विधानसभा परिसर में लगी गांधी प्रतिमा के सामने नमन किया।

उधर, बीजेपी विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा। जो लोग विकास चाहते हैं, वो हमारे कैंडिडेट को वोट देंगे। वहीं, पार्टी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।

बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके

इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केवट बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस शत प्रतिशत निभाऊंगा

बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विजयवर्गीय बोले- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट, इसीलिए उम्मीदवार उतारा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। हम अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मीनाक्षी नटराजन के साथ पटवारी, सिंघार और पार्टी विधायक विधानसभा पहुंचे

राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, दूसरे विधायक भी आए

बीजेपी खेमे में हलचल शुरू हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भोपाल स्थित भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। यहां अन्य विधायक भी आना शुरू हो गए हैं।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुणाल चौधरी के साथ विधायक आरिफ मसूद दिल्ली रवाना

राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों को शिफ्ट कर रही है। भोपाल से कुणाल चौधरी के साथ विधायक आरिफ मसूद दिल्ली रवाना हुए हैं। हालांकि, उनका कहना था कि वे किसी केस के सिलसिले में जा रहे हैं।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी ने मंथन और बैठकों के बाद खड़ा किया तीसरा उम्मीदवार

मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने उम्मीदवार उतारने को लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिन भर सीएम हाउस में मंथन किया, सीनियर नेताओं से मुलाकात की।

इसके बाद देर शाम बीजेपी ऑफिस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बैठक हुई। तीनों नेता रात करीब आठ बजे सीएम हाउस पहुंचे। यहां भी एक घंटे तक बैठक चली। इसी दौरान केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उम्मीदवार उतारने की सहमति मिली।

सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अजय जामवाल और महेंद्र सिंह से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम को आगे बढ़ाया। इसके बाद आधी रात को महेश केवट को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकारिक आदेश भी जारी हो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *