वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा – Jalandhar News

वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने वाहन चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जालंधर सतिंदर सिंह आईपीएस के दिशा-निर्देशों के अनुसार और ए.डी.सी.पी.-1 अकीरशी जैन आईपीएस तथा ए.सी.पी. सेंट्रल राजेश ठाकुर पीपीएस के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-4 की टीम ने की। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को एएसआई जसविंदर सिंह (नंबर 798) भगवाण वाल्मीकि चौक पर गश्त व चेकिंग के दौरान मौजूद थे, तभी एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि आकाश पुत्र गंजू और हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन पुत्र बलवंत सिंह चोरी की एक्टिवा पीबी03एयू3659 (ग्रे रंग) बेचने की फिराक में नकोदर रोड से सिक्का चौक की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर मुकदमा नंबर 78 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) सहित अन्य धाराओं में थाना डिवीजन नंबर-4 में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने एक्टिवा को कुछ दिन पहले मॉडल टाउन, जालंधर से चोरी करना बताया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। जांच के दौरान दो बिना नंबर की ग्रे एक्टिवा (3जी व 4जी) और ओप्पो व वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *