लैंड पूलिंग नीति पर शिअद का सरकार पर हल्ला बोल: अकाली दल करेंगा जनआंदोलन, बादल ने किसानों की जमीनों पर कब्जे की कोशिश बताया – Ludhiana News

लैंड पूलिंग नीति पर शिअद का सरकार पर हल्ला बोल:  अकाली दल करेंगा जनआंदोलन, बादल ने किसानों की जमीनों पर कब्जे की कोशिश बताया – Ludhiana News




शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार की संशोधित लैंड पूलिंग नीति को किसानों की जमीन हड़पने की साजिश करार दिया है। पार्टी ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। शिअद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार अपने राजनीतिक हितों और कथित समझौतों को पूरा करने के लिए यह नीति लागू कर रही है। अकाली दल ने किसानों के हकों की रक्षा के लिए राज्यव्यापी संघर्ष का ऐलान किया है। लैंड पूलिंग नीति को लेकर शिअद का सरकार पर हल्ला बोल
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर हल्ला बोला है। बादल ने कथित संशोधित लैंड पूलिंग नीति का कड़ा विरोध किया। बादल ने इसे किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की नई कोशिश बताया है। बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार चुनाव नजदीक आते देख अपने राजनीतिक हितों को साधने में जुटी है। अकाली दल का दावा है कि सरकार उन लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जिनसे पहले कथित तौर पर विभिन्न प्रकार के समझौते किए गए थे। किसानों के अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता शिअद प्रधान सुखबीर ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ जमीन और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। पार्टी ने दावा किया कि पहले भी किसानों की जमीनों को लेकर की गई ऐसी कोशिशों का विरोध किया गया था और आगे भी किसानों के हितों के खिलाफ किसी भी कदम को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने घोषणा की कि किसानों और उनकी जमीनों की सुरक्षा के लिए पूरे पंजाब में व्यापक जन आंदोलन और संघर्ष चलाया जाएगा। इसके तहत किसानों को जागरूक करने और सरकार की नीति के विरोध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अकाली दल ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी कीमत पर उनकी जमीनों की रक्षा की जाएगी। पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *