लुधियाना सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, VIDEO: खुद को कमरे में किया बंद, युवकों ने दरवाजे पर लातें मारीं; पुलिस पर भी तलवार तानी – Ludhiana News

लुधियाना सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, VIDEO:  खुद को कमरे में किया बंद, युवकों ने दरवाजे पर लातें मारीं; पुलिस पर भी तलवार तानी – Ludhiana News




लुधियाना सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। शिमलापुरी से मेडिकल करवाने आए युवकों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से गाली-गलौज की। हंगामा इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर के कमरे के दरवाजे पर ताबड़तोड़ लातें मारीं, इसके बाद डॉक्टरों से मारपीट की। बचाव में आई पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई और पुलिस पर तलवार से हमले की कोशिश हुई। इस पूरी घटना से करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल रहा और मरीजों की सांसें अटकी रहीं। घटना का वीडियो भी सामने अया है। पुलिस ने इस मामले एक महिला को हिरासत में लिया है।
रात में ऑटो से मेडिकल करवाने पहुंचे युवक जानकारी के अनुसार, मामला रात करीब साढ़े 10 बजे का है। 3 युवक एक ऑटो में सवार होकर अपना मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. हरीश और डॉ. अवतार के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। डॉक्टरों ने खुद को कमरे में किया बंद जब युवकों ने मारपीट शुरू की तो डॉक्टरों को अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए युवकों ने दरवाजे पर लातें मारनी शुरू कर दीं। 30 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से अस्पताल परिसर में खौफ का माहौल बन गया। आरोपी युवक गग्गी ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ मेडिकल करवाने आया था, लेकिन डॉक्टरों ने उनका मेडिकल करने की बजाय अभद्र व्यवहार किया और सहयोग नहीं किया, जिससे विवाद हुआ। वहीं डॉ. अवतार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि युवक जबरन बदसलूकी और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। जिस पर आरोपी सवार होकर आए थे। साथ ही एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉक्टरों से गाली-गलौज करने और पुलिस से हाथापाई करने वाले फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *