पठानकोट के मनवाल में बरसाती पानी से पुलिया बही: सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, बोले-पशुओं का चारा लाने और दूध बेचने में हो रही मुश्किल – Pathankot News

पठानकोट के मनवाल में बरसाती पानी से पुलिया बही:  सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, बोले-पशुओं का चारा लाने और दूध बेचने में हो रही मुश्किल – Pathankot News




मनवाल गांव के खड्डी मोहल्ला में भारी बरसात के कारण शहर से जोड़ने वाली पुलिया बह गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बह जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी एवं प्रधान सैफ अली, मौलवी हाजी रुस्तम सहित अन्यों ने बताया कि उनके मोहल्ले में जाने के लिए खड्ड पर एक पुलिया बनाई गई थी। यह पुलिया थोड़ी सी बरसात में ही पानी के तेज बहाव में बह जाती है। पशुओं का चारा लाने में भी होती है दिक्कत ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बह जाने से पशुओं के लिए चारा लाने और दूध बेचने के लिए बाहर जाने में विशेष रूप से दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने सरकार, संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया के निर्माण की मांग की है, ताकि आवाजाही सामान्य हो सके और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि खड्ड पर बनाई गई यह पुलिया हर बरसात में पानी के तेज बहाव में बह जाती है। इसलिए उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि यहां एक छोटा पुल बनाया जाए, ताकि उन्हें हर साल इस समस्या से छुटकारा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बरसात के मौसम में समस्याएं और बढ़ सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *