राम मंदिर चढ़ावा चोरी- शुद्धि के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू: पंडित पूजा-अर्चना कर रहे; गोपाल राव चुपचाप अयोध्या छोड़कर गए – Ayodhya News
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद मंदिर परिसर की शुद्धि के लिए शुक्रवार को पश्चाताप अनुष्ठान शुरू किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश पर मंदिर की पवित्रता की पुनर्स्थापना के लिए 18 पुजारी और 5 आचार्य विशेष पूजा-अर्चना, वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पदाधिकारी मानते हैं कि चोरी की घटना व्यवस्था में चूक की वजह से हुई। इसलिए विधि विधान से शुद्धिकरण के बाद क्षमा याचना के लिए पूजा-पाठ शुरू किया गया है। विशेष अनुष्ठान 10 दिन तक चलेगा। पुजारी रोज दो बार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और हवन करेंगे। मान्यता है कि मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रायश्चित पूजन करना जरूरी होता है। इस बीच, गोपाल राव अयोध्या छोड़कर चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, RSS ने उनका कार्यक्षेत्र बदल दिया है। हालांकि, उन्हें कहां भेजा गया है, इसका पता नहीं चल पाया है। गोपाल राव मंदिर निर्माण के प्रभारी थे। 6 जुलाई को मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद उन्हें हटा दिया गया था। टिन्नू और भतीजे को रिमांड पर ले सकती है पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पुलिस रामशंकर यादव ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष यादव को रिमांड पर ले सकती है। पुलिस आज कोर्ट में रिमांड याचिका दाखिल कर 7 दिन की रिमांड मांगेगी। टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी है। मंदिर में दानपात्रों की देखरेख करता था। मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। टिन्नू के घर से एक लाख और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद हुए थे। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
Source link

