राजस्थान के 20 से ज्यादा शहरों में ATS की छापेमारी: 28 संदिग्धों को पकड़ा, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से कनेक्शन की आशंका – Jaipur News
जयपुर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीमों ने शुक्रवार सुबह राजस्थान के 20 से ज्यादा शहरों में छापेमारी की है। रेड पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए की गई है। छापेमारी में 28 संदिग्धों को पकड़ा गया है।
एटीएस जांच में सामने आया है कि भट्टी सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म के जरिए ऑनलाइन गेम, पैसों और गैंगस्टर ग्लैमर का लालच देकर युवाओं से दोस्ती करता है।
फिर उनसे संवेदनशील जगहों की फोटो मंगवाता है। भट्टी के चंगुल में ज्यादातर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के युवा फंस रहे हैं।
भट्टी को फॉलो करने वाले रडार पर
सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एटीएस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भट्टी को फॉलो करने वालों पर नजर रख रही है। शुक्रवार को हुई छापेमारी में ऐसे ही संदिग्धों को हिरासत में लेने की जानकारी है।
इन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट व दूसरी ऑनालाइन एक्विटविटी की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार भट्टी का नेटवर्क राजस्थान के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी में भी है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार शाम तक जारी रह सकती है। फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से अलग-अलग सेफ हाउस में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान में भट्टी के स्लीपर सेल एक्टिव होने की आशंका
बीते करीब छह महीने से सुरक्ष एजेंसियां राजस्थान में शहजाद भट्टी के नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही हैं। इस साल जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, बीकानेर सहित कई बॉर्डर वाले जिलों से भट्टी से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
आशंका है कि आतंकवादी के स्लीपर सेल राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव है। इन्हें हवाला के जरिए पैसा पहुंचाया जा रहा है। इस पैसे का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए हो रहा है।
कौन है पाकिस्तानी डॉन और आतंकी भट्टी

हेरोइन, हथियार भी भारत भेज रहा है भट्टी
श्रीगंगागनर में करीब दो महीने पहले पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया था। कार्रवाई के बाद श्रीगंगानगर एसपी हरीशंकर ने बताया कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन, विदेशी पिस्टल, आरडीएक्स भारत भेज रहा है।
वह उन युवाओं को टारगेट कर रहा है, जो शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर संपर्क बनाकर उन्हें धीरे-धीरे अपने गिरोह में शामिल कर रहा है।
पिछले कुछ महीने में 10 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा
- 25 मार्च को हनुमानगढ़ के गांव किशनपुरा दिखनादा निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू को पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क और हथियारों की फोटो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
- 26 मार्च को श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के केरा चक निवासी आकाशदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि वह पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर लगातार संपर्क में था और गांव में लोगों को धमकियां दे रहा था।
- 6 अप्रैल को हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ धोलू को पिस्टल के साथ पकड़ा गया। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी गैंगस्टर का वॉट्सऐप नंबर और मैसेज मिले। सुनील पर पहले से 10 मामले दर्ज है।
- 13-14 मई को श्रीगंगानगर जिले की अलग- अलग जगहों से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
—
ये खबर भी पढ़िए-
राजस्थान में बम ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान से भेजा IED:4 दिन तक विस्फोटक का इंतजार करते रहे आरोपी, 3 जगह धमाके की साजिश

राजस्थान में बम धमाके के लिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी। बॉर्डर एरिया वाले जिले हनुमानगढ़ में आतंकी ने इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी पहुंचा दी थी। (पढ़िए पूरी खबर)


