मुरैना में ट्रेन से कटने से 4 यात्रियों की मौत: इनमें 3 महिलाएं, एक बच्चा; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए – Morena News
उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link

