मोगा में युवक ने पुलिस पर लगाए यातना के आरोप: आधी रात घर से उठाने का दावा, जगराओं पुलिस ने नकारा – Moga News

मोगा में युवक ने पुलिस पर लगाए यातना के आरोप:  आधी रात घर से उठाने का दावा, जगराओं पुलिस ने नकारा – Moga News




मोगा के धर्मकोट कस्बे में एक युवक को आधी रात घर से उठाकर कथित रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाना सदर जगराओं पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल युवक को उपचार के लिए कोट ईसे खां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामले की शिकायत धर्मकोट थाने में दी गई है। गांव जीदड़ां निवासी जर्नैल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई की रात थाना सदर जगराओं की पुलिस उसे उसके घर से हिरासत में लेकर गई थी। उसका आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जर्नैल सिंह के अनुसार, उसका दोस्त गोपी दो दिन पहले उसकी कार मांगकर ले गया था। पुलिस ने नहीं दी स्थानीय पुलिस को सूचना बाद में गोपी कथित तौर पर एक युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़ित का दावा है कि पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उससे संपर्क किया और स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना उसे आधी रात को घर से उठा लिया। उसने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस कर्मियों के अलावा युवती पक्ष के कुछ लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि उसने पुलिस को मुख्य आरोपी के बारे में पूरी जानकारी दे दी थी, फिर भी उसके साथ ज्यादती की गई। मामले में उसके परिजन हरजीत सिंह ने थाना धर्मकोट में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जगराओं पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज किया है। थाना सदर के प्रभारी नितिश चौधरी ने कहा कि जर्नैल सिंह को आवारागर्दी करते हुए काबू किया गया था और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *