मोगा में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार: 41 ग्राम हेरोइन और 84 बोतल अवैध शराब बरामद, अलग-अलग केस दर्ज – Moga News

मोगा में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार:  41 ग्राम हेरोइन और 84 बोतल अवैध शराब बरामद, अलग-अलग केस दर्ज – Moga News




मोगा पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध शराब बरामद की है। थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने बताया कि हवलदार छिन्द्रपाल कौर देर रात मैहताबगढ़ चौक पर मौजूद थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव नत्थूवाला गर्बी निवासी हरमन सिंह उर्फ हम्मू को पकड़ा। उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी कड़ी में, थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार रमनदीप सिंह ने गांव दौलेवाला निवासी जसवीर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 26 ग्राम हेरोइन मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना समालसर के प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि गांव समालसर निवासी बूटा सिंह बाहर से शराब लाकर बेचता है। पुलिस ने बूटा सिंह को पकड़कर उसके पास से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई 84 बोतलें शराब बरामद कीं। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *