मोगा में किसान नेता पर हमला, बाजू टूटी: अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घेरकर पीटा, आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस – Moga News

मोगा में किसान नेता पर हमला, बाजू टूटी:  अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घेरकर पीटा, आरोपियों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस – Moga News




मोगा जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र के कोट मुहम्मद खां गांव में किसान नेता सुरजीत सिंह पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाजू टूट गई। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि पीड़ित सुरजीत सिंह के अनुसार, वह शाम को अपने घर लौट रहे थे। जालंधर-मोगा बाईपास पर एक सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति वहां पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के उन पर हमला कर दिया। पहले की गाली गलौज, फिर बेरहमी से पीटा हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी बाजू टूट गई। घटना के बाद, आसपास के लोगों की मदद से घायल किसान नेता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *