मुस्लिम जज को कत्लेआम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा: हाईकोर्ट ने DGP से मांगा हलफनामा, 150 अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट; 14 हत्यारों को सुनाई थी सजा – narmadapuram (hoshangabad) News
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग केस में 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली एडीजे तबस्सुम खान को कत्लेआम की धमकी देने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने DGP और ACS से तीन दिन के भीतर हलफनामा मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने कहा कि किसी न्यायिक अधिकारी को सिर्फ इसलिए धमकाया नहीं जा सकता कि उसका फैसला किसी वर्ग को पसंद नहीं आया। कोर्ट ने इसे न्यायिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश माना। आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने भी नाराजगी जताई। संगठन ने कहा कि न्यायिक आदेश को चुनौती अपीलीय अदालत में दी जानी चाहिए। जजों को धमकाना और बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली से सिवनी मालवा आकर भड़काऊ भाषण दूसरे राज्यों से सिवनी मालवा आकर भड़काऊ भाषण देने वालों में दिल्ली के दक्ष चौधरी और बृजबिहारी सरकार (अनिकेत शास्त्री) के नाम सामने आए हैं। बृजबिहारी सरकार ने गो तस्करों और ‘जिहादियों’ को गोली मारने की धमकी देते हुए कहा था- हम पर जो भी कार्रवाई करनी है, कर लो। 13 दिन में आरोपियों की पहचान नहीं एसपी साईं कृष्णा ने बताया कि 13 दिन पहले केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। धमकी देने वाले दूसरे राज्यों के हैं। बाहरी राज्यों से सिवनी मालवा आकर भड़काऊ भाषण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीजे ने 12 जून को सुनाया था फैसला 12 जून को एडीजे तबस्सुम खान ने चर्चित मॉब लिंचिंग मामले में 14 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने वीडियो जारी कर कहा था- 10 दिन में हमारे सभी हिंदू भाई रिहा नहीं होते हैं, तो देश-प्रदेश में कत्लेआम होगा। एक अन्य वीडियो में महिला ने जज को धमकाते हुए कहा था- एक मुस्लिम जज बन गई और उसने अपनी औकात दिखा दी। जिहादी जज बन गई। हमारे 14 हिंदू भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई। तुम्हें इसका दंड तो भोगना पड़ेगा। पुलिस ने 2 अज्ञात पर केस दर्ज किया पुलिस ने वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने बताया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली, धमकी देने वाली और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। 150 अकाउंट से पोस्ट किए गए भड़काऊ वीडियो एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले 150 अकाउंट चिह्नित किए गए हैं। ऐसी पोस्ट और लिंक हटवाए गए हैं। इन अकाउंट की जानकारी फेसबुक और इंस्टाग्राम से मांगी गई है। उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सिवनी मालवा आकर भड़काऊ भाषण देने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जज को धमकाने वालों की तस्वीरें देखिए… युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया फैसले के बाद वायरल वीडियो में एक युवक कहता है- हिंदू भाइयों देख लो, आज एक मुस्लिम जज बन गई है, तो हमारे 14 भाइयों को कारावास हो गया है। आगे वह कहता है- सोचो, जिस दिन मुस्लिम पीएम बन गया, तो तुम हिंदुओं का क्या हाल होगा। हालांकि, वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दूसरे वीडियो में कहा- तुम्हें इसका दंड तो भोगना पड़ेगा एक दूसरे वीडियो में वही युवक कहता है- तुम्हें शर्म नहीं आई, तुमने अपना मजहब दिखा दिया। मध्यप्रदेश में 14 लोगों को उम्रकैद सुना दी। मुसलमान होकर के तुमने (जज का नाम) अपना मजहब दिखा दिया। तुम्हारा जिहादी मजहब सिखाता है। इसके बाद वह कहता है- हिंदू भाइयों से कहना चाहता हूं कि नीम और भीम वाले जो संविधान की दुहाई देते हैं, संविधान नहीं है। कहां गया, चंद्रशेखर रावण, वह भी उसी मजहब का है, वह नहीं आएगा। महिला ने भी वीडियो जारी कर फैसले पर सवाल उठाए वहीं एक और वीडियो में एक महिला ने भी कोर्ट के फैसले पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वह कह रही है कि- एक मुस्लिम को जज बना दिया। उसने अपनी औकात दिखा दी। जिहादी ने हमारे 14 भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई दी। 4 साल पुराना मामला, मवेशी से भरी रोकी थी गाड़ी मामला 3 अगस्त 2022 का है, जब महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे एक ट्रक को सिवनी मालवा के बराखड़ गांव के पास रोक लिया गया था। ट्रक में करीब 30 मवेशी थे। आरोप था कि ग्रामीणों और गो-रक्षकों की भीड़ ने ट्रक में सवार 3 लोगों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में घायल ट्रक ड्राइवर शेख लाला ने पुलिस को बताया था कि 50-60 लोग सड़क पर खड़े थे। उन्होंने ट्रक रुकवाया और बिना पूछताछ मारपीट शुरू कर दी। बाद में पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां नाजिर अहमद की मौत हो गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें भीड़ लाठी-डंडों से हमला करती और “मारो-मारो” चिल्लाती दिखाई दी थी। करीब तीन साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने सभी आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और रास्ता रोकने समेत कई धाराओं में दोषी पाया। ……………………………………… 14 हत्यारों को उम्रकैद, मुस्लिम-जज को मर्डर की धमकी, VIDEO मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग केस में 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली मुस्लिम महिला जज तबस्सुम खान (एडीजे) को एक युवक ने कत्ल की धमकी दी है। युवक वीडियो में कह रहा है कि 10 दिन में हमारे सभी हिंदू भाई रिहा नहीं होते हैं, तो देश-प्रदेश में कत्लेआम होगा। पढ़ें पूरी खबर…
Source link

