मानसा में सीवरेज के गंदे पानी से फैली बीमारी: आंखों में इंफेक्शन, शरीर में सूजन और तेज बुखार से लोग पीडि़त, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान – Mansa News
मानसा शहर के वार्ड नंबर 11 में पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी जमा होने के कारण स्थिति बद से बदतर हो गई है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से तंग आकर आखिरकार आज वार्डवासियों ने खुद ही सीवरेज की सफाई का मोर्चा संभाला। गंदे पानी की निकासी न होने से पूरे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। महामारी की कगार पर वार्डवासी सड़कों और गलियों में जमा इस दूषित पानी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार एक तरफ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोग गंदे पानी के कारण गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस नरकीय जीवन से उन्हें निजात नहीं मिली, तो वे प्रशासन के खिलाफ तीखा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
नेताओं और प्रशासन ने फेरा मुंह स्थानीय निवासी भूपिंदर सिंह, यादविंदर सिंह, भरपूर सिंह और मलकीत सिंह ने रोष जताते हुए बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय विधायक और पार्षद से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नेताओं के इसी ढुलमुल रवैये के कारण मजबूर होकर लोगों को खुद गंदे पानी के बीच उतरकर सफाई करनी पड़ी। आंखों में बीमारियां
निवासियों ने की तत्काल राहत की मांग स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्डवासियों ने जिला प्रशासन और क्षेत्र के विधायक से मांग की है कि सीवरेज के गंदे पानी की जल्द से जल्द निकासी सुनिश्चित की जाए। प्रभावित वार्ड के निवासियों के लिए तुरंत एक मेडिकल कैंप (स्वास्थ्य परीक्षण) लगाया जाए। आंखों के संक्रमण और बुखार से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जाएं।
Source link

