अबोहर में नशा तस्करी का विरोध करने पर हमला: पड़ोसियों ने घेर कर किया धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Abohar News
अबोहर के ढाणी मसीत इलाके में कथित तौर पर नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में मंगत राम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अपने पड़ोसियों पर रंजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नशा तस्करी और हुड़दंगबाजी का विरोध बना वजह अस्पताल में उपचाराधीन मंगत राम ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले कुछ युवक लंबे समय से कथित रूप से नशा तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। इस वजह से उनके घर के बाहर अक्सर संदिग्ध युवकों का तांता लगा रहता है। पीड़ित का आरोप है कि ये युवक इलाके में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हैं और बेवजह लगातार हॉर्न बजाते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी के लोग, विशेषकर महिलाएं और बुजुर्ग बेहद परेशान रहते हैं। रास्ते में घेरकर किया हमला पीड़ित के अनुसार, उसने समाज को नुकसान पहुंचा रही इन गतिविधियों का कई बार पुरजोर विरोध किया था और पड़ोसियों को समझाने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी तीखी कहासुनी हो चुकी थी। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश को मन में रखकर शुक्रवार को उक्त पड़ोसियों ने अपने कुछ बाहरी साथियों के साथ मिलकर मंगत राम को रास्ते में घेर लिया और उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मंगत राम की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर जुटने लगे, तो हमलावर उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों से छुड़ाया और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिसिया कार्रवाई
Source link

