कपूरथला में नशे में झूमता ​मिला पुलिस कर्मी, VIDEO वायरल: जालंधर में है तैनात, हिरासत में लिया, SP बोले- डोप टेस्ट के बाद कार्रवाई – Kapurthala News

कपूरथला में नशे में झूमता ​मिला पुलिस कर्मी, VIDEO वायरल:  जालंधर में है तैनात, हिरासत में लिया, SP बोले- डोप टेस्ट के बाद कार्रवाई – Kapurthala News




कपूरथला के अंतर्गत आते गांव हमीरा में एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर नशे की हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके से एक सिरिंज (इंजेक्शन) भी बरामद होने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत एक्सन में आई और उसको हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लोगों की मदद से पकड़े गए इस पुलिसकर्मी की पहचान जतिंदरपाल के रूप में हुई है, जो कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है। एसएसपी के निर्देश पर हिरासत में लिया एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही यह वायरल वीडियो एसएसपी कपूरथला के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए थाना सुभानपुर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए जतिंदरपाल को तुरंत हिरासत में ले लिया। मौके से मिली सिरिंज एसपी हरिंदर सिंह ने आगे जानकारी दी कि हिरासत में लिए गए पुलिसकर्मी जतिंदरपाल का डोप टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया वीडियो में मौके से सिरिंज मिलने के जो दावे किए जा रहे हैं, उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह पूरी तरह जांच का विषय है कि संबंधित व्यक्ति मौके पर नशा कर रहा था या फिर सिरिंज केवल उसके पास पड़ी हुई थी। डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अगली कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *