बटाला में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत: 500 मीटर तक बिखरे अंग, आत्महत्या या हादसा को लेकर जांच कर रही पुलिस – Batala News

बटाला में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत:  500 मीटर तक बिखरे अंग, आत्महत्या या हादसा को लेकर जांच कर रही पुलिस – Batala News




गुरदासपुर जिले के बटाला में अमृतसर बाईपास के पास आज सुबह दिल्ली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा। जीआरपी बटाला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन बटाला रेलवे स्टेशन से अमृतसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर बाईपास के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मृतक के शव के अंग करीब 500 मीटर तक बिखर गए। जीआरपी कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी बटाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव के अवशेष एकत्र कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिए।जीआरपी बटाला के एएसआई सफी मसीह ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *