भाजपा का हमला- कांग्रेस राज में 53 पेपर लीक हुए: सांसद तरुण चुग बोले- राहुल गांधी संसद में बहस से बच रहे, मोदी सरकार में सख्त कानून – Amritsar News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने पेपर लीक मामलों में लिप्त दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट और कड़ा संदेश है कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और मेहनत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें त्वरित न्याय प्रक्रिया के तहत कठोर सजा दी जाएगी। तरुण चुग ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका विरोधी ‘INDI’ गठबंधन संसद में युवाओं के इस संवेदनशील मुद्दे पर बहस से लगातार भाग रहा है। ‘2014 से पहले न NTA था, न कड़ा कानून’ चुग ने UPA सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकालों की तुलना करते हुए बताया कि 2014 से पहले देश में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए न तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जैसा केंद्रीय ढांचा था और न ही पेपर लीक को रोकने के लिए कोई सख्त केंद्रीय कानून। 2017 और 2024 के बड़े सुधार किया गया। मोदी सरकार ने 2017 में NTA का गठन किया और 2024 में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम (Public Examinations Act) को लागू किया। डॉ. के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर परीक्षाओं में बायोमेट्रिक व फेस-ऑथेंटिकेशन और सख्त SOP लागू की गई हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनी है। “कांग्रेस के कार्यकाल में हुए 53 पेपर लीक” — विपक्ष पर तीखा हमला भाजपा सांसद ने कांग्रेस के ट्रैक रिकॉर्ड पर गंभीर सवाल उठाते हुए आंकड़ों के जरिए घेरा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कार्यकाल में कुल 69 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिनमें से 53 मामले अकेले कांग्रेस शासनकाल के हैं। UPA शासनकाल में AIEEE, AIIMS प्रवेश परीक्षा, SSC CGL, CBSE 12वीं, रेलवे भर्ती और LIC भर्ती जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए थे। चुग ने NEET मामले में चर्चित रवि अत्री का जिक्र करते हुए बताया कि वह 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान हुए AIIMS पेपर लीक का भी मुख्य आरोपी था। राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय REET सहित 9 पेपर लीक हुए, पश्चिम बंगाल में TMC शासन में चर्चित SSC शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ, पंजाब में 2006 में मेडिकल टेस्ट लीक हुआ और झारखंड (JMM सरकार) में 2021 से अब तक 5 पेपर लीक के मामले सामने आए। उन्होंने राहुल गांधी की कथित विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस संसद में खुली बहस से इसलिए बच रही है, क्योंकि चर्चा होने पर उसके छह दशकों का भर्ती धांधली का रिकॉर्ड देश के सामने बेनकाब हो जाएगा। 📈 रोजगार और युवा विकास के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां तरुण चुग ने मोदी सरकार द्वारा युवाओं और रोजगार के लिए किए गए प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया
Source link

