गुरदासपुर में कांग्रेस ने केंद्र, पंजाब सरकार का पुतला फूंका: नीट पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर दर्शन, बोले- बच्चों की मेहनत हो रही बर्बाद – Batala News

गुरदासपुर में कांग्रेस ने केंद्र, पंजाब सरकार का पुतला फूंका:  नीट पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर दर्शन, बोले- बच्चों की मेहनत हो रही बर्बाद – Batala News


NEET परीक्षा पेपर लीक और देश में लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष एवं विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के दिशा-निर्देशों पर बटाला के ऐतिहासिक गांधी चौक में

.

यह प्रदर्शन सिटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव शर्मा और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम सेठ गुड्डू के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सिटी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के प्रतिभावान छात्र दिल्ली में अपने अधिकारों और न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र सरकार छात्रों की वाजिब मांगों को सुनने और समस्या का समाधान करने के बजाय उन पर अत्याचार कर रही है।

सपने टूट रहे युवाओं के

दिन-रात मेहनत करके NEET और UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं का सपना पेपर लीक जैसी धांधलियों से चकनाचूर हो जाता है। केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक रोधी कड़े कानून लागू करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

“केंद्र के नक्शेकदम पर चल रही पंजाब सरकार”

जिला उपाध्यक्ष गौतम सेठ गुड्डू ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों पर हमला करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन सरकारों की गलत और छात्र-विरोधी नीतियों के कारण आज युवाओं को पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने जिस तरह पहले देश के किसानों और मजदूरों की आवाज़ दबाने का काम किया, ठीक उसी तरह अब विद्यार्थियों की आवाज को कुचला जा रहा है।

पंजाब में भी कई परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं, जिससे यह साफ है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और किसी भी सूरत में विद्यार्थियों के साथ अन्याय व धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *