बेंगलुरु हार के बावजूद टॉप पर रहेगी: गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-1 खेलेगी; हैदराबाद 55 रन से जीती

बेंगलुरु हार के बावजूद टॉप पर रहेगी:  गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-1 खेलेगी; हैदराबाद 55 रन से जीती


स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली के विकेट की खुशी मनाते साकिब हुसैन।

IPL में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।

इस हार के बावजूद बेंगलुरु लीग स्टेज में टॉप बनी रही। वहीं, हैदराबाद जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। अब IPL 2026 का पहला क्वालिफायर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

मैच का स्कोरबोर्ड…

पाटीदार ने 56 रन की पारी खेली

256 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन का योगदान दिया। विराट कोहली इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में क्रुणाल पंड्या 41 और टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम 20 ओवर में 200/4 तक ही पहुंच सकी।

सनराइजर्स के लिए ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रैविस हेड को 1-1 विकेट मिला।

हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाकर पारी को संभाला। हेनरिक क्लासन ने भी 24 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। आखिर में नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन जोड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाया।

बेंगलुरु के गेंदबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए, जहां रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, सुयश शर्मा।

अपडेट्स

06:40 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच

06:22 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रन से हराया

20वें ओवर में बेंगलुरु ने 15 रन जरूर बटोरे, लेकिन टीम टारगेट से काफी दूर रह गई। टिम डेविड ने साकिब हुसैन पर एक छक्का और चौका जड़ा, जबकि क्रुणाल पंड्या अंत तक 41 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 55 रन की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद ने लीग स्टेज का अंत तीसरे स्थान पर रहते हुए करेगी।

05:57 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पाटीदार 56 रन बनाकर आउट

18.2 ओवर में ट्रैविस हेड ने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की अहम पारी का अंत कर दिया। हेड की शॉर्ट गेंद पर पाटीदार पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई और डीप मिडविकेट पर स्मरण रविचंद्रन ने कैच पकड़ लिया। पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

05:53 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पाटीदार की फिफ्टी

17.2 ओवर में रजत पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हर्षल पटेल की शॉर्ट गेंद को उन्होंने डीप मिडविकेट की ओर खेलकर एक रन लिया और अपनी फिफ्टी तक पहुंचे।

05:32 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

13वें में सिर्फ 6 रन बने

13वें ओवर में साकिब हुसैन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए। क्रुणाल पंड्या ने एक चौका जरूर लगाया, लेकिन बाकी गेंदों पर बेंगलुरु के बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं खेल सके। साकिब की धीमी गेंदों और सटीक लाइन-लेंथ ने रनगति पर ब्रेक लगा दिया। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 127 रन हो गया, जबकि रजत पाटीदार 21 और क्रुणाल पंड्या 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

05:07 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पडिक्कल आउट, ईशान को दूसरा विकेट

8.5 ओवर में ईशान मलिंगा ने RCB को एक और बड़ा झटका दिया। देवदत्त पडिक्कल फुल गेंद को मिडविकेट की तरफ खेलने गए, लेकिन शॉट में ऊंचाई ज्यादा मिल गई। डीप मिडविकेट पर खड़े अभिषेक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। पडिक्कल 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। मलिंगा ने मैच में अपना दूसरा विकेट लेते हुए जोरदार अंदाज में जश्न मनाया।

04:53 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए

बेंगलुरु ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 75 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पैट कमिंस और शिवांग कुमार पर जमकर रन बटोरे। शिवांग के एक ओवर में उन्होंने 23 रन ठोक दिए। विराट कोहली ने भी कमिंस के खिलाफ लगातार दो चौके लगाए, लेकिन साकिब हुसैन ने उन्हें 15 रन पर आउट कर बड़ा झटका दिया। इससे पहले ईशान मलिंगा ने 44 रन बनाकर खेल रहे वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा।

04:49 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

RCB को दूसरा झटका, कोहली आउट

पावरप्ले में बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिरा। विराट कोहली को साकिब हुसैन ने अपनी धीमी गेंद से कोहली को चकमा दिया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने जोरदार ड्राइव खेला, लेकिन गेंद सीधे कवर पर खड़े स्मरण रविचंद्रन के हाथों में चली गई। कोहली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।

04:40 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा, वेंकटेश आउट

बेंगलुरु को 4.3 ओवर में पहला झटका लगा। शानदार लय में दिख रहे वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान मलिंगा की शॉर्ट गेंद पर अय्यर पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद तेजी से बल्ले पर आई और शॉट सही टाइम नहीं हो सका। गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में गई, जहां अभिषेक शर्मा ने अच्छा कैच पकड़ लिया। अय्यर ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

04:37 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु ने चौथे ओवर में 23 रन बनाए

बेंगलुरु ने चौथे ओवर में 23 रन बटोरे। वेंकटेश अय्यर ने शिवांग कुमार के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका जड़ा। उन्होंने स्वीप, पुल और स्ट्रेट-बैट शॉट्स से मैदान के हर कोने में रन बटोरे।

04:20 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु की पारी शुरू, पहले ओवर में 14 रन बने

255 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने तेज शुरुआत की। पहले ही ओवर में टीम ने 14 रन बटोरे, जहां वेंकटेश अय्यर ने पैट कमिंस पर दो शानदार बाउंड्री लगाईं। ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का जड़कर आरसीबी को आक्रामक शुरुआत दिलाई। वहीं, विराट कोहली ने भी एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट की।

04:07 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद ने 255 रन बनाए

04:00 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान 79 रन बनाकर आउट

आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 रन जोड़े और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 255 रन तक पहुंचा। रसिख सलाम ने ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया। किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। नितीश रेड्डी ने भी अंत में तेज 29 रन जोड़े।

03:39 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

क्लासन की फिफ्टी के बाद क्रुणाल ने आउट किया

बेंगलुरु को 17वें ओवर में विकेट मिला, जब क्रुणाल पंड्या ने हेनरिक क्लासन को आउट कर दिया। क्रुणाल ने लो-आर्म एक्शन से धीमी गेंद डाली, जिस पर क्लासन बड़ा शॉट खेलने गए। हालांकि गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और लॉन्ग ऑन पर खड़े वेंकटेश अय्यर ने आसान कैच पकड़ लिया। क्लासन 24 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

हालांकि इसके बाद आए नीतीश कुमार रेड्डी ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर छक्का जड़कर खाता खोला। फिर अगली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगा दिया।

03:33 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान-क्लासन ने 100 रन की साझेदारी पूरी की, SRH 200 पार

सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और हेनरिक क्लासन ने सिर्फ 51 गेंदों में 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली।

रसिख सलाम डार के ओवर में 20 रन बने। ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने बैक ऑफ द हैंड स्लोअर बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार दो चौके जड़ते हुए गेंदबाज पर दबाव बढ़ा दिया।

ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरिक क्लासन ने 2 रन लेकर इस सीजन की अपनी छठी फिफ्टी पूरी की। ईशान 35 गेंदों में 65 रन और क्लासन 23 गेंदों में 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

03:24 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान का RCB के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL 2026 में अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। 14.2 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की फुलटॉस गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट की ओर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की।

ईशान का यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक भी रहा।

03:12 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

13वें ओवर में 27 रन बने

13वें ओवर में जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 27 रन आए, जिसमें हेनरिक क्लासन ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा। हेजलवुड की यॉर्कर और स्लोअर गेंदें दोनों ही असरदार नहीं रहीं, जबकि दो वाइड ने बेंगलुरु की मुश्किलें और बढ़ा दीं। क्लासन ने महज 14 गेंदों में 28 रन बना लिए, वहीं ईशान किशन भी 38 रन पर टिके रहे। इस तूफानी ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन पहुंच गया।

02:56 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक शर्मा 56 रन बनाकर आउट

8.2 ओवर में सुयश शर्मा ने अपनी गुगली पर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। लेग साइड से टर्न होती गेंद पर उनका टाइमिंग बिगड़ गया और शॉट का कनेक्शन ठीक से नहीं हुआ। गेंद हवा में काफी ऊंची गई, जहां सब्स्टीट्यूट जॉर्डन कॉक्स ने इस बार आसान कैच पकड़ लिया। अभिषेक ने 22 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

02:45 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक की 20 बॉल पर फिफ्टी

7.5 ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गलती का अभिषेक शर्मा ने पूरा फायदा उठाया। पैड्स पर मिली फुलटॉस गेंद को उन्होंने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्के के लिए भेज दिया। इसी के साथ अभिषेक ने RCB के खिलाफ अपने करियर की पहली फिफ्टी पूरी की। 12वीं पारी में आया यह अर्धशतक उन्होंने अपने ट्रेडमार्क अंदाज में जश्न मनाते हुए दर्शकों को समर्पित किया। उन्होंने 20 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

02:36 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाया

पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट पर 63 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए, जबकि ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज रन बटोरे। हेड ने हेजलवुड के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन रासिख सलाम ने शानदार यॉर्कर पर उन्हें बोल्ड कर दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा को 25 रन पर वेंकटेश अय्यर ने जीवनदान भी दिया।

02:22 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रसिख ने यॉर्कर पर हेड को बोल्ड किया

बेंगलुरु को चौथे ओवर में बड़ी सफलता मिली, जब रसिख सलाम डार ने खतरनाक दिख रहे हेड को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया।

हेड ने ओवर में तीन चौके लगाए थे और तेजी से रन बना रहे थे। उन्होंने रसिख की पहली गेंद पर लेग साइड में फ्लिक लगाकर चौका बटोरा, फिर बैकफुट पंच और शानदार ड्राइव से लगातार बाउंड्री निकाली।

हेड 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हेड 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

02:16 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने भुवनेश्वर के ओवर में लगाए लगातार दो चौके

सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत जारी रखते हुए 3 ओवर में बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए। अभिषेक शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के दूसरे ओवर में लगातार दो चौके जड़कर रनगति और तेज कर दी।

ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर ने पैड्स पर लेंथ बॉल डाली। अभिषेक ने फ्लिक शॉट खेला, गेंद हवा में गई, लेकिन फाइन लेग पर खड़े क्रुणाल पंड्या उसे रोक नहीं सके और गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई।

अगली ही गेंद पर अभिषेक ने फिर आक्रामक शॉट खेला। भुवनेश्वर की वॉबल सीम गेंद पर उन्होंने लेग साइड हटकर मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका लगाया।

02:09 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने पहले ओवर में सिक्स लगाया

सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत करते हुए पहले ओवर में बिना विकेट खोए 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में पहला छक्का लगाकर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई।

ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। अभिषेक ने बैकफुट पर जाकर शानदार शॉट खेला और गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। गेंद काफी दूर जाकर गिरी और यह मैच का पहला सिक्स रहा।

इससे पहले ट्रेविस हेड ने भी चौका लगाया। भुवनेश्वर के ओवर में दो वाइड भी आए, जिससे हैदराबाद ने शुरुआत से ही रनगति तेज रखी।

02:01 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रजत ने कहा- हर मैदान RCB का होम ग्राउंड जैसा

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच से पहले कहा कि टीम जहां भी खेलती है, वहां उसे घरेलू मैदान जैसा समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि पॉइंट्स टेबल में टीम की स्थिति मायने नहीं रखती, हर मैच में समान स्तर का प्रदर्शन करना जरूरी होता है।

रजत ने कहा कि IPL जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेलना और सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीजन टीम को चोटों की ज्यादा परेशानी नहीं हुई है। हालांकि जैकब बेथेल उंगली में चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह खुद रजत टीम में लौटे हैं।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि टीम टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश करेगी, भले ही संभावना कम हो। कमिंस ने बताया कि टीम इस मैच में कुछ नए प्रयोग भी करना चाहती है ताकि प्लेऑफ से पहले तैयारियों को और मजबूत किया जा सके।

01:50 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सॉल्ट बेंगलुरु स्क्वॉड से जुड़े, आज का मैच नहीं खेलेंगे

बेंगलुरु टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट एक बार फिर टीम स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके आज के मैच में खेलने की संभावना काफी कम है, क्योंकि वह बीती रात ही भारत पहुंचे हैं। सॉल्ट पिछले कुछ समय से उंगली की चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे थे।

01:43 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

IPL में दोनों टीमें 27वीं बार भिड़ेंगी

IPL में दोनों टीमें 26 बार भिड़ चुकी हैं। SRH ने 13 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया था।

01:43 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स की विस्फोटक बल्लेबाजी, लेकिन इनकंसिस्टेंसी कमजोरी

इस मैच में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में से दो हारे हैं।

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में हैदराबाद के पास टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक बैटिंग लाइन-अप है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है।

बल्लेबाजों की इनकंसिस्टेंसी ने अहम मौकों पर हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ मैचों में बैटिंग फेलियर टीम की हार का मुख्य कारण रहा है। नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इन कमजोरियों को दूर करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन 155.80 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं।

पैट कमिंस की कप्तानी और मलिंगा का असर

हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी रही है। लौटने के बाद कमिंस ने टीम की गेंदबाजी को फिर व्यवस्थित किया और उनकी कप्तानी में टीम मजबूती हुई है।

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सीजन में हैदराबाद के लिए बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने दबाव में किफायती गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट भी लिए हैं। ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

01:30 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB फिर दावेदार

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरे सीजन खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया है।

विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है।

भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर

RCB की सफलता में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की अहम भूमिका रही है। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं, हेजलवुड ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम मौकों पर विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है।

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी सटीक स्पिन और वेरिएशन्स से बल्लेबाजों को बांधे रखा है। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं।

01:26 PM22 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पिच

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इसलिए यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिनर्स भी उपयोगी साबित होते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *