बरनाला में तालाब में मिला नवविवाहिता का शव: पहचान नहीं, हाथों में लाल चूड़ा, 25-30 साल उम्र: आत्महत्या-साजिश की जांच कर रही पुलिस – Barnala News

बरनाला में तालाब में मिला नवविवाहिता का शव:  पहचान नहीं, हाथों में लाल चूड़ा, 25-30 साल उम्र: आत्महत्या-साजिश की जांच कर रही पुलिस – Barnala News




बरनाला जिले के अधीन आते कस्बा तपा के नजदीकी गांव ताजोके में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुद्वारा साहिब के पास बने एक तालाब में एक अज्ञात नवविवाहिता का शव तैरता हुआ बरामद हुआ। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। सिटी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ व्यक्तियों ने पुलिस को तालाब में एक शव होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों हाथों में लाल चूड़ा, उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव के दोनों हाथों में शादी का लाल चूड़ा पहना हुआ था, जिससे यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला नवविवाहिता थी। इसके अलावा, पुलिस को तालाब के किनारे से ही महिला की चप्पलें और उसकी चुन्नी भी बरामद हुई है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। शिनाख्त के लिए 72 घंटे का समय, बरनाला भेजा शव शव को तुरंत सहारा क्लब की एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल तपा पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए शव को अगले 72 घंटों के लिए शिनाख्त हेतु सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सिटी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला है, कोई दुर्घटना है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश (हत्या), इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस आस-पास के थानों और जिलों में हाल ही में लापता हुई नवविवाहिताओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है। मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच जारी है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *