बठिंडा के गुरुद्वारा में सीएम के खिलाफ लगाए पोस्टर: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर कार्रवाई; बोले- भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए – Bathinda News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कथित वीडियो से जुड़े मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में बठिंडा जिले के मौड़ मंडी निर्वाचन क्षेत्र के एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री मान के कथित कृत्य और वीडियो के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। अकाली दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में करवाई गई वीडियो जांच पर सवाल उठाए हैं। झूठी रिपोर्ट तैयार कराने के आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने यह जांच पैसे देकर करवाई है और एक झूठी रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट आज कई अखबारों में भी प्रकाशित हुई है। पूर्व मंत्री और अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों ने इस संबंध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री श्री अकाल तख्त साहिब का सम्मान करते हैं, तो उन्हें अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपने कथित अपराध के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Source link

