बच्चों में शेफ बनने की प्रतिभा निखारेगी यंग इंडिया क्युलिनरी चैंपियनशिप – Jalandhar News

बच्चों में शेफ बनने की प्रतिभा निखारेगी यंग इंडिया क्युलिनरी चैंपियनशिप – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्किल इंडिया मिशन के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यंग इंडिया क्युलिनरी चैंपियनशिप 2026-27 की शुरुआत की है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में क्युलिनरी (पाक कला), हॉस्पिटैलिटी, रचनात्मकता, टीमवर्क और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देना है। चैंपियनशिप को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) श्रेणी में विद्यार्थियों को बिना आग के खाना बनाना होगा, जैसे सलाद, सैंडविच और कनापे आदि। वहीं कक्षा 9 से 12 (सीनियर वर्ग) की श्रेणी के छात्र आग का उपयोग करके मॉडर्न वेस्टर्न, एशियन या इंडियन क्युलिनरी का मुख्य व्यंजन तैयार करेंगे। कोई फीस नहीं : सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी स्तर पर कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी। महत्वपूर्ण तारीख : स्कूलों को 1 अगस्त 2026 तक विद्यार्थियों का पंजीकरण करना होगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता 15 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। सुरक्षा नियम : कक्षा 6 से 8 के छात्रों को आग या हीटिंग उपकरण छूने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 के छात्र केवल वयस्कों की निगरानी और तय सुरक्षा मानकों के तहत ही खाना बना सकेंगे। आवेदन कैसे करें : इच्छुक स्कूल सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। यह चैंपियनशिप तीन स्तरों पर आयोजित की जाएगी। पहला चरण जुलाई से अगस्त 2026 तक स्कूल स्तर पर होगा। यहां से प्रत्येक श्रेणी के दो विजेता मिलकर एक टीम बनाएंगे। दूसरा चरण सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे क्षेत्रीय केंद्रों पर होगा। इसके बाद नवंबर से दिसंबर 2026 के दौरान चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जहां छात्र पेशेवर किचन में अपनी कला दिखाएंगे। विजेताओं का चयन देश के प्रसिद्ध शेफ और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *