फॉयल पेपर पर हेरोइन पिघला नशा करता काबू – Amritsar News

फॉयल पेपर पर हेरोइन पिघला नशा करता काबू – Amritsar News



भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से तीन युवकों को रंगे हाथों काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन से दूषित रैपिंग पेपर, फॉयल, लाइटर और कस्टमाइज्ड रोल-पाइप बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना इस्लामाबाद के अधीन आती पुलिस चौकी कोट खालसा की टीम ने किशन कोट क्षेत्र से राघव कुमार उर्फ राघव को नशे का सेवन करते रंगे हाथों दबोचा। उसके पास से हेरोइन से दूषित रैप पेपर, फॉयल पाइप और लाइटर मिला। थाना डी डिवीजन की पुलिस ने फतेह सिंह कॉलोनी के पास से अनिकेत सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन से लिथड़ी एल्युमिनियम पन्नी, लाइटर और 10 रुपए के नोट से बनी रोल-पाइप बरामद हुई। थाना मजीठा रोड की पुलिस ने नंगली गांव में किराए के मकान में रह रहे गुरपिंदर सिंह उर्फ नव को दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक सिल्वर रैपिंग पन्नी, नशा करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 10 रुपए का मुड़ा हुआ नोट (पाइप) और एक लाइटर बरामद हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *