हाईकमान के हर फैसले के साथ खड़ा है हलका दक्षिणी का हर कांग्रेसी परिवार: बाबा गुरमुख – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर हलका दक्षिणी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक सुल्तानविंड रोड स्थित बाबा गुरमुख सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता, निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिया गया हर निर्णय हलका दक्षिणी का पूरा कांग्रेसी परिवार पूरी दृढ़ता के साथ स्वीकार करता है और भविष्य में भी हाईकमान के प्रत्येक फैसले के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। बाबा गुरमुख सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ लड़ेगी तथा जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ घर-घर जाकर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर दविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, गुरसेवक सिंह, नवजोत सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link

