फरीदकोट मॉडर्न जेल से फिर मिले 6 मोबाइल: जेल प्रशासन ने बैरकों में की जांच, 5 हवालाती नामजद, प्रोडक्शन वारंट में लेकर होगी पूछताछ – Faridkot News

फरीदकोट मॉडर्न जेल से फिर मिले 6 मोबाइल:  जेल प्रशासन ने बैरकों में की जांच, 5 हवालाती नामजद, प्रोडक्शन वारंट में लेकर होगी पूछताछ – Faridkot News




केंद्रीय मॉडर्न जेल फरीदकोट में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात जेल प्रशासन द्वारा जेल के भीतर एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान विभिन्न बैरकों से कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को भेजी गई शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर जेल परिसर और बैरकों की गहन तलाशी ली जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार रात उप-अधीक्षक रवि कुमार की निगरानी में जेल कर्मचारियों की एक विशेष टीम ने बैरकों में सर्च अभियान चलाया था, जिसमें यह सफलता मिली। इन हवालातियों से बरामद हुए टच स्क्रीन और कीपैड फोन बैरकों की सघन तलाशी के दौरान जेल में बंद पांच हवालातियों के कब्जे से कुल तीन टच स्क्रीन और तीन कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए। नामजद किए गए आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह (निवासी: श्रीगंगानगर), बिलाल अहमद (निवासी: फरीदकोट), नवदीप सिंह (निवासी: जीरा), लवप्रीत सिंह (निवासी: मोगा) वरिंदर सिंह (निवासी: फाजिल्का) के रूप में हुई है सहायक अधीक्षक की शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने उक्त पांचों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई गुरपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि पूछताछ और जांच के दौरान जेल के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत (संलिप्तता) सामने आती है, तो उसे भी इस मामले में नामजद कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रोडक्शन वारंट पर लेकर होगी पूछताछ, जेल कर्मियों पर भी रहेगी नजर इस मामले की जांच कर रहे जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मुख्य रूप से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आखिर जेल की सुरक्षा को सेंध लगाकर ये मोबाइल फोन अंदर किस तरह पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *