फरीदकोट में सफाई कर्मियों ने फूंका सरकार का पुतला: रोष मार्च निकाला, संगरूर में लाठीचार्ज की निंदा, हड़ताल से शहर में लगे कूडे़ के ढेर – Faridkot News

फरीदकोट में सफाई कर्मियों ने फूंका सरकार का पुतला:  रोष मार्च निकाला, संगरूर में लाठीचार्ज की निंदा, हड़ताल से शहर में लगे कूडे़ के ढेर – Faridkot News




पंजाब भर में नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। लगातार जारी हड़ताल के कारण शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं, अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को फरीदकोट में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारी नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही। संगरुर में किया गया था लाठीचार्ज उन्होंने कहा कि, बीते दिन संगरूर में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज ने सरकार की मंशा को उजागर कर दिया है। इसी के विरोध में पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। सुबार्डिनेट फेडरेशन ने भी किया हड़ताल का समर्थन इस दौरान पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। फेडरेशन के नेता सिमरनजीत सिंह ने कहा कि उनका संगठन शुरू से ही सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में खड़ा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द स्वीकार करने की मांग रखी ताकि वे अपने काम पर लौट सकें और लोगों को सफाई व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *