फरीदकोट जेल से फिर 5 मोबाइल बरामद: जेल अफसरों ने बैरकों में रात को की सर्च; लावारिस हालत में पड़े मिले – Faridkot News

फरीदकोट जेल से फिर 5 मोबाइल बरामद:  जेल अफसरों ने बैरकों में रात को की सर्च; लावारिस हालत में पड़े मिले – Faridkot News




फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रशासन को 5 मोबाइल लावारिस हालत में बरामद हुए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन ने थाना सिटी फरीदकोट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार जेल में नियमित सुरक्षा जांच के दौरान वीरवार रात बैरकों की तलाशी ली गई। इस दौरान पांच मोबाइल मिले। मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सहायक अधीक्षक वीरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि ये मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल कौन कर रहा था। मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए भेजा जाएगा:जांच अधिकारी जांच कर रहे जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के प्रभारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के लिए भेजा जाएगा। टेक्निकल सेल की मदद से कॉल डिटेल, सिम कार्ड, आईएमईआई नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच में जिन कैदियों ,हवालातियों या अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें मामले में नामजद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *