पठानकोट में दो पक्षों में खूनी झड़प: 4 लोग घायल, कार में की तोड़फोड़; हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप – Pathankot News

पठानकोट में दो पक्षों में खूनी झड़प:  4 लोग घायल, कार में की तोड़फोड़; हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप – Pathankot News




पठानकोट जिले के कथलौर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों से 2-2 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट, धमकाने और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पक्ष के किशोर लाल ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उनके बेटे दीकू और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उन्हें हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। किशोर लाल ने दूसरे पक्ष पर नशे और अवैध शराब के कारोबार में शामिल होने का भी आरोप लगाया। रंजिश के कारण झूठे मामले में फंसाने में फंसाने का आरोप दूसरे पक्ष के रामपाल ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत गांव के मेले में बच्चों के झगड़े से हुई थी, जिसे अब जानबूझकर बढ़ाया जा रहा है। रामपाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी रंजिश के कारण उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के अगले दिन देर रात उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिसके सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत उनके पास हैं। महिला ने नशा तस्करी के आरोपों को गलत बताया रामपाल की पत्नी दलबीरो और परिवार की अन्य महिलाओं ने भी पहले पक्ष के युवक पर कई आरोप लगाए। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए नशा तस्करी के आरोपों को गलत बताया। दलबीरो ने कहा कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके जीवनयापन करता है और यदि कोई आरोप सही साबित होता है, तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बयानों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *